लेखनी प्रतियोगिता -15-Aug-2023
शीर्षक:स्वतंत्रता दिवस (शहीदों को नमन)
शहीदों की शहादत को नमन करते हैं हम बारम्बर,
देश प्रेम की जलती लौ, वतन उत्कर्ष भाव देखा।
जिनकी रगो में बहता सुर्ख लहु जोशिला अनवरत
विजय का लूहू से अपने स्वर्णिम इतिहास लिखा है।
अल्पवय में दे गए जो मातृभूमि हेतु अपनी शहादत
जोश और जुनून का अदम्य वो भाव कौशल देखा है।
देश रक्षा हेतु अडिग रहें जो बनकर सीमा प्रहरी,
सुख चैन त्याग बलिदानी माँ भारती का लाल देखा है।
देश कुल को देशभक्ति मिशाल पेश करते हैं सैनिक
राष्ट्र सर्वोपरि भाव, तिरंगे में लिपटा हिंदुस्तान देखा है।
गीत लिखूँ पैगामूँ लिखूँ, हर सैनिकों को सलाम लिखूँ,
ज़रा उन्हें भी याद कर लो, जिन्होंने आजाद को लिखा है।
©उषा शर्मा ✍️